खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा गांव के वार्ड नंबर 12 स्थित मुनि टोल में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे दो मासूम बच्चियों की मौत हुई है। हल्की बारिश के बाद आंधी में एक पीपल का पेड़ इन बच्ची पर आ गिर गया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नकुल मुनि की 10 वर्षीय पुत्री लूसी कुमार और 9 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। जबकि सूचना पाकर आस पास के लोगों की भिड़ मृतक के घर पर देखी जा रही है।

40 वर्ष पुराना था पेड़, आंधी में गिरा
घटन के संबंध में बताया जा रहा है कि बैलैठा गांव के वार्ड 12 स्थित नकुल मुनि का घर नदी किनारे झोपड़ी का था। घर के पास एक विशाल पीपल का पेड़ करीब 40 वर्षों से था। शुक्रवार देर रात जब बारिश और तूफान आया तो पेड़ उक्त जोपड़ी के घर पर गिर गया। इस घटना में जहां दो बच्ची की मौत हुई है वहीं घर के पांच सदस्य बाल बाल बचे हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन क्षति के आकलन में जुट गया है।
