खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

18 पंचायत समिति सदस्यों ने बेलदौर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा, शनिवार को उप-प्रमुख के नेतृत्व में डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

1 Mins read
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ 18 पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। मामले में उप-प्रमुख गौतमी देवी के साथ एक शिष्टमंडल खगड़िया डीएम से शनिवार को मिलेगा।
इसको लेकर शुक्रवार को उप-प्रमुख गौतमी देवी के आवास पर बैठक की गई। जिसमे कुल 20 पंसस में से 18 पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी पंसस ने प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध एक स्वर में कहा कि प्रमुख द्वारा 15 वीं वित्त योजना की राशि में मनमानी की जा रही है। कहा गया की प्रमुख द्वारा खुद को 40 लाख रुपए की योजना और कंजरी के एक पंसस को 20 लाख की योजना खोल दी गई है। जबकि अन्य 18 समिति को दो दो लाख रुपए की योजना दिया गया है। सदस्यों का आरोप है कि बिना पंचायत समिति के सहमति लिए बगैर प्रखंड प्रमुख ने मनमाने तरीके से योजनाओं का चयन कर ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दिया जो पंचायतों के विकास के लिए उपर्युक्त नही है। इस मामले में सभी 18 पंचायत समिति सदस्यों ने डीएम से मनमाने तरीके से लिए गए योजनाओं को निरस्त करते हुए फिर से चयनित योजना को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की मांग की है। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रंजौ देवी, रविन्द्र चौधरी, रामरक्षी सिंह, राजीव कुमार, प्रेम कुमार झा, मो राजा धन्ना, सुमन भारती, अनिता कुमारी, मो मंसूर, फुमुद देवी, निभा कुमारी, प्रिया संगम, रजनी देवी, आनंद रंजन सिंह, शीला देवी समेत 18 पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।
Install App