क्राइमखगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

खगड़िया में अपराधी बेलगाम : अपराधियों ने दिन में सरपंच को गोली मार किया घायल तो देर शाम पैक्स अध्यक्ष की हुई हत्या

1 Mins read

खगड़िया में अपराधी बेलगाम हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सोमवार को अपराधियों ने दो संगीन अपराधों को अंजाम दिया है। जिसमे सोमवार सुबह जिले के मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत के सरपंच रतन कुमार को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया है। वहीं सोमवार शाम को एक पैक्स अध्यक्ष की हत्या गोली मार की गई है। मृतक पैक्स अध्यक्ष की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के संतोष निवासी स्व रामदेव यादव के 49 वर्षीय पुत्र चंदन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष सोमवार को खगड़िया कोर्ट से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी। घटना जिले के भिराही पोखर के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतक को अपराधियों ने तीन गोली मारी है। जिनकी मौत इलाज के क्रम में हो गई। बरहाल जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से लोग चिंतित हैं।

Install App