खगड़ियाप्रदेश

राजेंद्र चौक पर सुबह 10.10 में पूर्व विधायक पूनम देवी यादव करेंगी झंडोतोलन : साम्बवीर

1 Mins read
खगड़िया के राजेंद्र चौक पर सोमवार स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव सुबह 10.10 में झंडोतोलन करेंगी। उक्त जानकारी युवा जदयू के पूर्व  प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में उत्सवी माहौल है। इस स्वतंत्रता दिवस को देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवान्वित रूप को परिचार्थ करने को काफी है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस मौके पर लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित होने की अपील की।
Install App