खगड़िया

जेपी और रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि, बबलू मंडल बोले- सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे दोनों नेता

1 Mins read

खगड़िया, 8 अक्टूबर। शहर के कचहरी रोड स्थित सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल समेत जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

विधायक बोले- जेपी ने लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत किया

इस मौके पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी और महान समाजवादी चिंतक थे। आजादी के बाद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने बिहार से जिस आंदोलन की शुरुआत की, वह आगे चलकर संपूर्ण क्रांति के व्यापक आंदोलन में बदल गया। जेपी आंदोलन ने देश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत किया।

रामविलास पासवान ने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच दिया

विधायक ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की मुखर आवाज बताया। उन्होंने कहा कि पासवान ने छह प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में काम किया और विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उनकी राजनीतिक समझ और दूरदृष्टि के कारण उन्हें ‘राजनीति का मौसम वैज्ञानिक’ भी कहा जाता था।

विधायक ने कहा कि 1977 में हाजीपुर से ऐतिहासिक जीत के बाद रामविलास पासवान की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी। रेल, संचार, इस्पात, कोयला, रसायन एवं उर्वरक तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

उन्होंने कहा कि खगड़िया को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में रामविलास पासवान का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, दीपक सिन्हा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, संदीप केडिया, रामविलास महतो, अविनाश पासवान, राजेश सिंह मुखिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, वीणा पासवान, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, पूनम जायसवाल, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, मिथलेश देवी, ललन पासवान, पूर्व नगर पार्षद वीरेंद्र पासवान, अंगद कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, पिंकेश यादव, नीलेश मंडल, अभिषेक कुमार, बंटी कुमार और वार्ड सदस्य कल्पना देवी समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

URL (NB18):

https://newsbihar18.com/khagaria-jp-ramvilas-paswan-shradhanjali-bablu-mandal/

350 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App