बड़ी खबरभारत

किसानों को केंद्र का तोहफा, खरीक फसल पर बढ़ी MSP, PM मोदी ने कहा किसान हित में फैसला

1 Mins read

केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने का ऐलान किया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट ने खरीफ की फसलों के लिए 62 प्रतिशत तक एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। पिछले साल के मुकाबले एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तिल में की गई है। इसके बाद तुअर और उड़द में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि धान पर एमएसपी में 72 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद धान की कीमत 1868 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1940 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसके साथ ही बाजरे पर एमएसपी 2150 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।P

मोदी  (Narendra Modi, Prime Minister of India) ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अन्नदाताओं के हित में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। कई फसलों के एमएसपी में वृद्धि से किसान भाई-बहनों की आय बढ़ने के साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।’

कृषि मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘झूठ की राजनीति करने वाले आज बेनकाब हो गए हैं। हमने कहा था MSP है और आने वाले समय में भी जारी रहेगी।’ किसान आंदोनल पर कृषि मंत्री ने कहा कि ‘सरकार ने किसानों के साथ 11 बार बातचीत की है आगे भी जब किसान बातचीत के लिए तैयार होंगे हम बातचीत के लिए तैयार है।’

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App