खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

अस्पताल में गंदगी की खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आये डीएम, अस्पताल प्रसाशन को निर्देश जारी होते ही हो गई सफाई, लोगों में हर्ष

1 Mins read

खगड़िया। शुक्रवार को खबर दिखाने के 4 घंटे बाद ही डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल में गंदे पानी की निकासी करा दी गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर नाले में गंदगियों के बारे में खबर का प्रकाशन किया था। जिसके बाद डीएम ने सदर अस्पताल प्रबंधन से इसे अविलंब साफ कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी के पास जमे पानी को बोरिंग द्वारा साफ किया गया है। मामले में डीएम ने तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है।

लोगों ने कहा शुक्रिया

मामले में खगड़िया डीएम डॉ आलोक रंजन घोष ने सवशाल मीडिया में अस्पताल से हटाये गए पानी के बाद की तस्वीर साझा की है। इसके बाद लोगों ने डीएम द्वारा त्वरित के कार्रवाई के लिए शुक्रिया कहा है। बता दें कि सदर अस्पताल में नाला के निकास नहीं बनने से जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है।

439 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App