खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

अच्छे लोगो के व्यक्तित्व का स्मरण हमेशा रहेगा : प्रियदर्शना सिंह

1 Mins read
खगड़िया के सदर प्रखंड स्थित रहीमपुर मध्य पंचायत के नंकुहमंडल टोला में शुक्रवार को सेवानिवृत प्रधानाध्यापक स्मृतिशेष किशोरी शरण पोद्दार की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्थानीय पार्षद प्रियदर्शना सिंह ने कहा कि अच्छे कर्म करने वालों की कृति कभी नहीं मरती है। वे हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पार्षद ने अपने संबोधन में बताया कि किशोरी शरण बाबू काफी अच्छे व्यक्तित्व के शिक्षाविद थे। जिनके व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। वहीं इस मौके पर मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डॉ विनय कुमार उर्फ बबलू पासवान ने लोगों को अपने संबोधन में में किशोरी शरण पोद्दार के व्यक्ति और उनके पद चिन्हों पर चल देश की सेवा के साथ शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर मजीद उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया मक्खन साह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जबकि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि  किशोरी शरण बाबू एक महान शिक्षक, संत व ऋषि के संज्ञा से विभूषित व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि ऐसे महामना के बेहतर आचरण को अपने जीवन में ढ़ालने की जरूरत है। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रो0 तरूण प्रसाद संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश प्रवक्ता व मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर एवम सेवा निवृत शिक्षक देवनन्दन प्रसाद यादव, सेवा निवृत शिक्षक भूपनारायण पोद्दार, शिक्षक हीरा लाल शास्त्री, शिक्षक राकेश कुमार, शिक्षक मोहम्मद अरशद नियाज,सेवा निवृत्त शिक्षक रामनरेश पोद्दार, शिक्षक संजीत कुमार साह,शिक्षक वशिष्ठ पोद्दार एवं विजेन्द्र कुमार  मजूद रहे।
Install App