खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

मैंने नगर परिषद में विकास की बयार बहाई है, बरसती मेढ़क सिर्फ चुनाव में नजर आ रहे हैं : सभापति

1 Mins read
खगड़िया नगर परिषद के वर्तमान सभापति सीता कुमारी ने अपने विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए उनको खगड़िया की पहचान याद दिलाया है। एनबी 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद का चुनाव देख खगड़िया के कई बरसती मेढ़क बाहर निकल रहे हैं। जिनको शहर का विकास पसंद नहीं है। बल्कि वे अपनी रोजी रोटी का तलाश कर रहे हैं। इसबार भी जनता उनको करारा जवाब देगी। सभापति ने बताया कि वे और उनके पति पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने खगड़िया शहर को विकास से जोड़ा है। शहर की कई समस्या का निदान किया गया। लेकिन विरोधी तथ्यहीन बात कह अपना उल्लू सीधा करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के गली गली को पीसीसी ढलाई कर लोगों के लिए सुगम रास्ता बनाया गया। शहर के अंदर साफ सफाई से लेकर लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त किया गया। इसबार भी जनता का आशीर्वाद उनको मिलेगा।
सुखदुख में जनता के साथ रहा हूं मौजूद : मनोहर
पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने कहा कि अभी जो भी लोग नगर सभापति उम्मीदवार होने का दावा पेश कर रहे हैं वे बताएं कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया। मनोहर ने कहा कि जो लोग पटना की दलाली करते हैं वे खगड़िया का विकास क्या करेंगे ये यहां के लोगों को समझना होगा। उन्होंने बताया कि खगड़िया में वे हमेशा लोगों के सुखदूख के साथी रहे हैं।
अपनी जमानत बचाना होगा मुश्किल
मनोहर यादव ने कहा कि खगड़िया नगर परिषद के चुनाव में उनके विरोधियों के जमानत तक नहीं बचेंगे। क्योंकि यहां जनता को विकास पसंद है। मनोहर यादव ने कहा कि शहर के राजेंद्र नगर डीएवी स्कूल सड़क जो वर्षों से जस तस था उसकी सभी बाधाएं दूर कर वहां सड़क बनाया जा रहा है। जबकि राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक सड़क का निर्माण भी जल्द कराया जायेगा।
317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App