खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है भारती नगर निवासियों को, जलजमाव बनी समस्या

1 Mins read
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के भारती नगर मोहल्ले के निवासियों को घर से बाहर निकलने में सोचना पड़ रहा है। यहां जलजमाव की समस्या ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। गौरतलब है कि नप खगड़िया के पुराने परिसीमन के अनुसार भारती नगर वार्ड संख्या 13 में आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार उनके द्वारा इस संबंध में अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वाशन के सिवा उनको कुछ हासिल नहीं हुआ है। लोगों ने उक्त वार्ड के वर्तमान वार्ड आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने वर्षों से वे लोग इस समस्या को झेल रहे हैं। लेकिन वार्ड आयुक्त की तरफ से कोई काम नहीं किया गया है।
नाला निकास नहीं रहने से हो रहा जलजमाव
गौरतलब है कि महिला थाना के पास स्थित भारती नगर को गौशाल रोड से जोड़ने वाली सड़क में नाला पानी के निकास नहीं होने से उक्त जलजमाव की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण वे लोग करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने अपने कामों के लिए जाते हैं। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Install App