खगड़िया नगर परिषद में बीते कई वर्षों से अनियमितता जग जाहिर है। यहां एनजीओ घोटाला, टेंडर घोटाला के साथ बिहार सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं में बंदरबांट हुआ है।
बावजूद इसके इसे जांच कर दायरे से अधिकारी अनानाकानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद खगड़िया में बीते 15 वर्षों में योजनाओं की लूट हुई है। इसके लिए आरटीआई से 9 सवाल पूछे गए हैं। लेकिन भ्रष्टाचारियों की मेल में नगर परिषद के अधिकारी आरटीआई का जवाब देने से बच रहे हैं।
अब देखना है कि आने वाले नप चुनाव से पहले कैसे अधिकारी सच्चाई को दबाने में कामयम होंगे। हालांकि आरटीआई के बाद आवेदक ने प्रथम अपील जिलाधिकारी खगड़िया के पास की है। गौरतलब है कि नगर परिषद खगड़िया में एनजीओ के नाम पर करोड़ों रुपए का बंदरबांट किया गया है। जिसके लिए आरटीआई से सवाल पूछे गए हैं। बावजूद अधिकारी इसे मैनेज करने की कोशिश में हैं।