खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

जिला अभिलेखागार में दलाल सक्रिय, गरीब लोगों का हो रहा शोषण, कार्यालय के बाबू कराते हैं अवैध वसूली

1 Mins read
खगड़िया समाहरणालय स्थित जिला अभिलेखागार में गरीबों का शोषण किया जा रहा है। यहां कई दलाल सक्रिय हैं। जो लोगों से अवैध वसूली का काम कर रहे हैं। ये सब अभिलेखागार में काम कर रहे सरकारी बाबुओं की देख रेख में हो रहा है। बावजूद अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में लोगों का कहना है कि जिस जिले के डीएम ईमानदार हैं उस जिले के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचारी कैसे पनप रहे हैं। मामले में जिला अभिलेखागार प्रभारी सह वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार ने बताया कि नित्य दिन ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनको कार्यालय से हटाया जाता है। अगर ऐसे लोग अभिलेखागार के आस पास दिखेंगे तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
अभिप्रमाणित कॉपी के लिए ले रहे हैं 1 हजार से 2 हजार रुपए
गौरतलब है कि जिला अभिलेखागार में कागजातों की अभिप्रमाणित कॉपी दी जाती है। इस कार्यालय के बाहर सक्रिय दलाल लोगों से इसके लिए 1 हजार से 2 हजार रुपए की वसूली करते हैं। बताया जा रहा है कि बाबुओं की मिलीभगत से ये गोरखधंधा संचालित की जा रही है।
रुपए नहीं देने वालों को होना पड़ता है परेशान
जिला अभिलेखागार में कागजातों की अभिप्रमाणित कॉपी के लिए आवेदन दिया जाता है। बताया जा रहा है जो आवेदक सक्रिय दलाल के जरिए आवेदन देते हैं उनको जल्द कागजात मुहैया कराई जाती है। जबकि जो रुपए नहीं देते हैं उनको कार्यालय के कर्मी बार बार चक्कर लगाने पर मजबूर करते हैं।
429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App