खरमनचक स्थित हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के शुभारंभ समारोह में बिहार सरकार के दो मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और विधायक हुए शामिल
भागलपुर। खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा के प्रतिष्ठान ‘हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स’ का शुभारंभ शुक्रवार को भागलपुर के खरमनचक में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया। इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही।

अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समारोह में पहुंचकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह, उद्योग मंत्री संजय पासवान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, विधान पार्षद अशरफ अंसारी, खगड़िया विधायक बाबलू मंडल तथा भागलपुर के सांसद अजय मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्टी एवं एनडीए के कई सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि भी समारोह के साक्षी बने।
इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हृदय से धन्यवाद। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अतिथियों के स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए भी आभार जताया।
भागलपुर में आयोजित इस समारोह में राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
