चौथम में पुलिस की कार्रवाई; शराब की खेप लेकर डिलीवरी करने जा रहा था युवक
जिले के चौथम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की खेप ले जाने में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है।
गिरफ्तार युवक की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव निवासी सोगारथ शर्मा के पुत्र रतनदेव शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक थैले में शराब लेकर चौथम निवासी सूरज के घर पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
180 एमएल की 88 बोतलें बरामद
चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एसआई अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान युवक को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की 180 एमएल की 88 बोतलें और बाइक जब्त की गई है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस लगातार नजर रख रही है और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
NB 18 | खगड़िया
खबरें जो सच दिखाए
