चौथम। लंबित मामलों की जांच में देरी को लेकर जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने सख्त रुख अपनाया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट समाहरणालय स्थित संबंधित कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधीनस्थ कर्मियों द्वारा समय पर जांच रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने के कारण कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। इससे आवेदकों को न्याय के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है।
अक्सर पदाधिकारी जांच की जिम्मेदारी अधीनस्थ कर्मियों को सौंपकर निश्चिंत हो जाते हैं। इसके बाद जांच की प्रगति की नियमित निगरानी नहीं होने से रिपोर्ट जमा करने में देरी होती है और मामलों की सुनवाई प्रभावित होती है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद अब संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। इससे लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने और आवेदकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
