खगड़िया

छठ मेले से पहले हटेगा जर्जर लोहे का पोल! मेला समिति ने बिजली विभाग को सौंपा पत्र

1 Mins read

गोगरी (खगड़िया)। आगामी सात दिवसीय छठ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और आवागमन की सुविधा को देखते हुए मेला समिति ने सार्वजनिक सड़क पर स्थित जर्जर लोहे के बिजली पोल को हटाने की मांग उठाई है। इसको लेकर गुरुवार को रामपुर के सरपंच सह मेला प्रभारी नूर आलम और मेला मंत्री करण कमांडो ने जिला कार्यपालक विद्युत अभियंता, खगड़िया से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।

समिति ने रंगमंच के समीप सार्वजनिक सड़क पर लगे लोहे के पोल को जल्द हटाने की मांग की है। मेला मंत्री करण कमांडो ने आवेदन में बताया कि पोल के कारण मेले में आने वाले मुख्य अतिथि के वाहनों को मंच तक पहुंचने में परेशानी होती है। वहीं, आम नागरिकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

करंट का खतरा भी बना रहता है

मेला समिति के अनुसार, जर्जर लोहे के पोल से कभी-कभी करंट आने की आशंका बनी रहती है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही को देखते हुए यह समस्या सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर है। समिति ने मेला शुरू होने से पहले पोल हटाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

विद्युत अभियंताओं को कार्रवाई का निर्देश

जिला कार्यपालक विद्युत अभियंता ने समिति को आश्वासन दिया कि जर्जर पोल को हटाने के लिए सहायक विद्युत अभियंता, गोगरी और कनीय विद्युत अभियंता, गोगरी को निर्देश दिया जाएगा। अब मेला समिति को उम्मीद है कि विभाग समय रहते कार्रवाई करेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

NB18 | खबरें जो सच दिखाए

वेबसाइट: newsbihar18.com

421 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App