सोनू पांडेय / नालंदा
नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित हबीबपुरा मोहल्ले में एक विवाहिता ने ससुराल में बसने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिसको लेकर हंगामा बढ़ता देख वहां भीड़ उमड़ पड़ी और स्थानीय लोगों ने विवाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी को थाना लेकर पहुंची। पीड़िता कंचन कुमारी (22) पिता लीला महतो उसी थाना क्षेत्र के बबुरबन्ना की निवासी है। दो साल पूर्व कंचन की शादी विक्की कुमार (25) पिता लक्ष्मी महतो से परिजनों की रजामंदी से अरेंज मैरिज हुई थी। विक्की 3 बहनों पर अकेला भाई है। जिनमें दो बहनों की शादी हो चुकी है और दोनों के पति विवाहिता के ससुराल में रहते हैं। जबकि एक बहन की शादी अभी होना बाकी है। घर पर इसके अलावा मां पिता साथ में रहते हैं। बताया जा रहा है कि विक्की और उसकी पत्नी कंचन को उसके घर से घर वालों ने निकाल दिया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर जाने की कोशिश करती है तो उसकी ननद और उसके पति दोनों पति पत्नी को कमरे में बंद कर पिटाई करते हैं और घर से निकाल देते हैं। लोगों का खाना है कि इस मामले को लेकर दर्जनों बार थाना से लेकर स्थानीय समाजसेवी की मदद से मामला सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला।नहीं सुलझा।
इंसाफ के लिए पति पत्नी खा रहे हैं ठोकर
पीड़ित विवाहिता कंचन पति के साथ इंसाफ़ की गुहार को लेकर दर दर की ठोकरें खा रही है। लेकिन अब तक इंसाफ़ नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि घर से निकाले जाने के बाद पति पत्नी दोनों किराए के मकान में रहते हैं। कंचन का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से ननद और नन्दोसी उसके सास और ससुर के साथ मिलकर हमें घर में बसने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी ननद और ननदोई ₹5 लाख रुपए दहेज की भी मांग कर रहे हैं। फिल्हाल पुलिस हंगामा कर रहे पति-पत्नी को थाना लाकर पूछताक्ष कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
