क्राइमनालंदाप्रदेशबड़ी खबर

नालंदा में दहेज की खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति सहित सभी घर छोड़कर हुए फरार

1 Mins read
सोनू पांडेय / नालंदा
नालंदा में दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा है। जो वारदात के बाद से फरार हैं। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद लड़के की नौकरी एनटीपीसी में लगी थी। जिसके बाद वह दहेज में 5 लाख रुपये की डिमांड करने लगा। इसके लिए मृतका को उसके ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। मामला जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के शिवदत्त बीघा गांव की है। घटना के संबंध में मृतका के पिता सिया शरण सिंह ने बताया कि वे नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के रहने वाले हैं। एक वर्ष पहले अपनी बेटी सविता कुमारी की शादी शिवदत्त बिगहा गांव निवासी मनीष कुमार से किया था। लड़की के चचेरे देवर ने आज शुक्रवार को जानकारी दी कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वे लोग सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए और इसकी जानकारी एकंगरसराय पुलिस को दी। उन्होंने हत्या का आरोप अपने दामाद और उसके माता-पिता पर लगाया है। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि शादी के समय दान दहेज दिया गया था। लेकिन इसी बीच उनके दामाद मनीष कुमार की नौकरी बाढ़ एनटीपीसी में लग गयी। जिसके बाद से वह 5 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगा। पिता का आरोप है कि बीती रात गुरुवार को दहेज को लेकर सविता के साथ मारपीट की गयी। इस बात की जानकारी सविता ने खुद फोन पर उनको दी थी। थोड़ी देर बाद उसके चचेरा देवर का फोन आया कि सविता की हत्या कर दी गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App