खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

4 वर्षों से बिजली कर्मचारी बन रुपये ठगने वाले 2 शातिर चढ़े ग्रामीणों के हत्थे,  दोनों को सरपंच ने किया पुलिस को सुपुर्द

1 Mins read

खगड़िया। मानसी थानां क्षेत्र के अमनी गांव के सरपंच ने दो शातिर ठग को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद मानसी थानां को दोनों ठग सुपुर्द किया है। आरोप है कि गुरुवार देर शाम करीब 5.30 बजे ये दोनों ठग अमनी गांव स्थित वार्ड 9 निवासी लाल बिहारी पंडित और दशरथ पासवान के घर बिजली बिल वसूलने पहुंचे थे। मामले में ग्राम कचहरी अमनी के सरपंच रतन कुमार ने बताया कि उक्त दोनों ठग जिस समय बिजली बिल के रूप में रुपये की मांग कर रहे थे उसी समय ग्रमीणों इनको धर दबोचा। सरपंच के आवेदन के अनुसार दोनों शातिर चोर ने अपनी गुनाह कबूल करा है।

https://youtu.be/B3nr6_S40ns

 

 

पूछताछ में हुआ ठगी का खुलासा

गौरतलब है कि दोनों ठग की पहचान मोरकाही थानां क्षेत्र के मराड़ गांव निवासी मो करीम के पुत्र मो शमीर और मो मुस्तकीम के पुत्र रब्बनित के रूप में हुई है। जिस समय ये दोनों बिजली बिल के नाम पर रुपये की ठगी कर रहे थे ठीक उसी समय बिजली विभाग के कर्मी गुजर रहे थे। जहां इनसे पूछताछ होने के बाद इस ठगी का खुलासा हुआ है। दोनों ने के बारे में ग्रामीणों ने 2018 से ठगी की बात बताई है।

439 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App