खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

आउटर पर खड़ी गरीब नवाज एक्सप्रेस से चोरों ने उड़ा डाले 25 हजार कीमत के पार्सल, 3 अपराधियों में 2 गिरफ्तार, 1 फरार होने में कामयाब

1 Mins read

खगड़िया। बीते बुधवार की रात करीब 11.35 में खगड़िया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खड़ी गरीब नवाज एक्सप्रेस के पार्सल यान में चोरी का मामला सामने आया है। जिसमे चोरों ने करीब 25 हजार रुपये के पार्सल पर अपना हाथ साफ किया है। हालांकि आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चोरी की घटना का न सिर्फ उद्भेदन करने में सफलता पाई है। बल्कि मामले में पुलिस ने 2 चोरों को चोरी के समान के साथ गुरुवार को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि छापेमरी की भनक लगते ही एक चोर भागने में सफल हुआ है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर रेल पुलिस छपरमारी कर रही है।

घटना के बाद घेराबंदी में धराया चोर

मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने बताया कि गरीब नवाज एक्सप्रेस से जैसे ही चोरी की सूचना मिली वैसे ही रेल पुलिस को एक्टिव कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में रेल पुलिस को सूचना मिली की चुराए गए पार्सल यान के समान को चोरों द्वारा पास के ही एक गांव में छुपाया गया है। पुलिस के अनुसार मुफसिल थानां क्षेत्र के रामचंद्रा गांव के बांध पर बने एक झोपड़ी की जब घेराबंदी की गई तो वहां से चोरी के सामान के साथ 2 चोर गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक चोर छापेमारी की भनक पाते ही भागने में सफल हो गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में मुफसिल थानां क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी मो अयूब के पुत्र मो तनवीर और रामटोल कोठिया निवासी असर्फी यादव के 55 वर्षीय पुत्र गुलो यादव शामिल है। जबकि फरार हुए चोर की पहचान कुतुबपुर निवासी मो यूनुस के पुत्र शाह आलम के रूप में हुई है।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App