क्राइमखगड़िया

खगड़िया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: 328 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार; मालवाहक ऑटो और कार भी जब्त

1 Mins read

खगड़िया | NB 18 ब्यूरो

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए खगड़िया पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 328.32 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे एक तीन पहिया मालवाहक वाहन, एक टिगोर कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जिला आसूचना इकाई (DIU) से मिली सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने NH-31 पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की।

मुंगेर से परबत्ता लाई जा रही थी शराब

एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूज DIU टीम को सूचना मिली कि हरे रंग के तीन पहिया मालवाहक वाहन (BR09-GA-8676) से मुंगेर की ओर से परबत्ता शराब की खेप ले जाई जा रही है। इस वाहन के आगे-आगे एक उजले रंग की टिगोर कार (BR10AU0336) चल रही थी।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने NH-31 पर वाहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान मुंगेर की ओर से आ रही टिगोर कार को रोककर उसमें सवार प्रद्युम्न कुमार और उमेश कुमार को पकड़ा गया। इसके कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे तीन पहिया मालवाहक ऑटो को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया। ऑटो चालक ने अपना नाम नीतीश कुमार बताया।

38 कार्टन में मिली 328.32 लीटर शराब

वाहन की तलाशी के दौरान मालवाहक ऑटो से कुल 38 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक कार्टन में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा 328.32 लीटर है।

कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों वाहनों और शराब को विधिवत जब्त कर लिया है।

तीनों गिरफ्तार आरोपित खगड़िया जिले के निवासी

खगड़िया पुलिस  ने सभी आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है:

1. प्रद्युम्न कुमार, पिता मुरारी यादव, निवासी अररिया, थाना मड़ैया, जिला खगड़िया।

2. उमेश कुमार, पिता बलराम सिंह, निवासी तेमथा राका, थाना परबत्ता, जिला खगड़िया।

3. नीतीश कुमार, पिता बुधन यादव, निवासी अररिया, थाना मड़ैया, जिला खगड़िया।

मुफस्सिल थाना में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 155/26, दिनांक 13 नवंबर 2026 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, तीनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार सिंह, DIU टीम, STF टीम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

440 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App