क्राइमखगड़िया

खगड़िया में गृहभेदन कांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

1 Mins read
एलईडी टीवी, लैपटॉप, इंडक्शन समेत 12 प्रकार के सामान बरामद; एसपी शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

खगड़िया। चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने के मामले का खगड़िया पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी गए सामान के साथ एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के पटेलनगर, वार्ड संख्या-27 निवासी सदानंद महतो के पुत्र दीपक कुमार उर्फ दीपक महतो के रूप में हुई है।

इस संबंध में खगड़िया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में संपत्तिमूलक अपराधों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने गृहभेदन की घटना का तेजी से अनुसंधान करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

12 नवंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को सन्हौली निवासी निर्मल कुमार, पिता अशोक प्रसाद सिंह, वार्ड संख्या-24 के लिखित आवेदन पर गुलाब नगर स्थित जाह्नवी बोरा के आवास में हुई गृहभेदन की घटना को लेकर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या-182/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कांड की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगौर थाना क्षेत्र के दहाड़ी मदरसा, वार्ड संख्या-02 में छापेमारी की। इस दौरान चोरी गए सामान के साथ दीपक कुमार उर्फ दीपक महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।

एलईडी टीवी, लैपटॉप और इंडक्शन समेत 12 तरह के सामान बरामद

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, छापेमारी में कुल 12 प्रकार के सामान बरामद किए गए हैं। इनमें एक एलईडी टीवी, सफेद रंग का एक वाई-फाई बॉक्स, काले रंग का एक साउंड बॉक्स, एक ग्रे रंग का सूटकेस, एक ग्रे रंग का सफारी कंपनी का सूटकेस, डेल कंपनी का एक लैपटॉप एवं चार्जर, फिलिप्स कंपनी का एक इंडक्शन, क्वांटम मैग्नेटिक रेजोनेंस एनालाइजर का बॉक्स, डिश टीवी का डीवीबी सेट-टॉप बॉक्स, कैमरोन प्रो की एक ड्रिल मशीन, एक की-बोर्ड एवं माउस तथा जियो कंपनी का एक वाई-फाई इंजेक्टर शामिल है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, पुलिस तकनीकी शाखा के जयप्रकाश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि संपत्तिमूलक अपराधों पर अंकुश लगाने और ऐसे मामलों के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

437 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App