खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

खगड़िया में सरस्वती पूजा पर कराया गया बार बालाओं का डांस, सीओ ने आयोजकों पर कराया एफआईआर

1 Mins read

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजा के दौरान कराए गए बार बालाओं के डांस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार प्रशासन ने मामले को संज्ञान लेते हुए आयोजकों के खिलाफ उक्त कार्रवाई की।

 

दरअसल, अंचल अधिकारी अंशु प्रशून के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर तीन नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। हालांकि इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने सीओ के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाए जाने की बात स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं का डांस वीडियो मंगलवार से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के लिए इसे रोकना एक चुनौती कार्य बन गया। मंगलवार की शाम को प्रशासनिक अमला ने माधवपुर उत्क्रमित विद्यालय का मैदान पहुंचकर आयोजन कर्ताओं से कार्यक्रम को बंद कराने का अपील की। लेकिन आयोजकों ने देर शाम को नाटक के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रम शुरू कर दिया।

मंगलवार देर रात 12 बजे जब प्रशासन की टीम वहां पहुंची तो बार बालाओं का डांस चल रहा था। सीओ के साथ भारी संख्या पुलिस के पहुंचने पर वहां भगदड़ मच गई। बता दें कि पूर्व में ही कोविड 19 नियमों का हवाला देकर प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्र के कई अन्य क्षेत्रों में सरस्वती पूजा के दौरान मेला समेत कई अन्य आयोजनों की अनुमति नहीं दिया था।वहीं माधवपुर में आयोजन का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने प्रशासन से सवाल पूछना शुरू कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में उक्त कार्रवाई की गई है।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App