खगड़ियाप्रदेश

सांसद कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, एनडीए नेताओं ने लिया राष्ट्रहित का संकल्प

1 Mins read

खगड़िया, 16 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खगड़िया सांसद कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल ने कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश के वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुधन भगत, लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि समेत एनडीए के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश

सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। भाजपा, लोजपा सहित एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की तरक्की एवं समृद्धि की कामना की।

मौके पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज में आपसी भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Install App