अपना बिहारबड़ी खबर

बिहार में मजबूत होगी हवाई कनेक्टिविटी, सबेया से फारबिसगंज तक एयरपोर्ट विकास को मिलेगी रफ्तार

1 Mins read

पटना। बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में राज्य की एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई अड्डों के विकास और नए एयर स्ट्रिप तैयार करने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान सबेया (गोपालगंज), फारबिसगंज, किशनगंज, सारण और उलाव (बेगूसराय) में हवाई अड्डों के विकास से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में नए एयर स्ट्रिप विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

सरकार का फोकस बिहार के विभिन्न हिस्सों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ने पर है। इससे आवागमन आसान होने के साथ पर्यटन, निवेश और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कनेक्टिविटी, तेज विकास और समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। हवाई संपर्क के विस्तार को इसी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

किन क्षेत्रों पर फोकस

सबेया (गोपालगंज) एयरपोर्ट के विकास पर जोर

फारबिसगंज और किशनगंज में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने की पहल

सारण और उलाव (बेगूसराय) में एयरपोर्ट विकास की दिशा में काम

कई जिलों में नए एयर स्ट्रिप विकसित करने की तैयारी

पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

Install App