खगड़िया

पीएम सूर्य घर योजना के लिए बेलदौर में सेवा सेतु शिविर शुरू, एक माह तक चलेगा अभियान

1 Mins read

बेलदौर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के प्रति जागरूक करने और योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन में सेवा सेतु शिविर की शुरुआत की गई। शिविर एक माह तक चलेगा।

शिविर का शुभारंभ विभागीय जेई भगीरथ झा ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना और सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल को न्यूनतम अथवा शून्य करने की दिशा में मदद करना है।

जेई के अनुसार योजना के तहत 1 किलोवाट पर 40 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 80 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट तक के संयंत्र पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए बिजली बिल, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाता समेत आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद कागजी एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता की सहमति से चयनित कार्य एजेंसी द्वारा उनके घर पर सोलर प्लेट लगाने का कार्य किया जाएगा।

शिविर में बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा इच्छुक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाने के साथ योजना से मिलने वाले आर्थिक लाभ की भी जानकारी दी जा रही है।

फोटो कैप्शन: शनिवार को आईटी भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मौजूद बिजली विभाग के कर्मी एवं इच्छुक उपभोक्ता।

URL:

https://newsbihar18.com/pm-surya-ghar-yojana-seva-setu-camp-beldaur/

313 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App