सहज, सरल एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे मधुबनी के जदयू जिलाध्यक्ष फुले भण्डारी, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खगड़िया, 10 अक्टूबर।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मधुबनी जिलाध्यक्ष फुले भण्डारी के आकस्मिक निधन से पार्टी परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फुले भण्डारी के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। संगठन ने एक समर्पित, कर्मठ और सेवाभावी साथी को खो दिया है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दिवंगत फुले भण्डारी सहज, सरल एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के बीच अलग पहचान रखते थे। उनका निधन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही परिजनों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कठिन घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जदयू नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
मधुबनी जिलाध्यक्ष फुले भण्डारी के निधन पर जदयू के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नीलम वर्मा, दीपक सिन्हा, राजकुमार फोगला, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, संदीप केडिया, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, चन्दन कश्यप, केदार प्रसाद सिंह, शम्भू झा, अविनाश पासवान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, शहाब उद्दीन, फिरदोस आलम, डॉ. धीरेंद्र कुमार, रामविलास महतो, प्रमोद कुमार सिंह, उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, चन्दन कुमारी, वीणा पासवान, नन्दलाल मंडल, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह, सुबोध साह, प्रभात शर्मा, अमरेंद्र सिंह, राका सहाय, चन्देश्वरी राम, आदित्य पटेल, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, अंगद कुमार, नासिर इकबाल, रूस्तम अली, प्रमोद केडिया, दिलीप कुमार पोद्दार, शनिचर सदा, योगेन्द्र सदा, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, ममता जायसवाल, पूनम जयसवाल, मुन्नी जयसवाल, पार्वती देवी, गणेश पटेल, डॉ. रवि कौशल, मनोज कुमार पासवान, रामप्रवेश यादव, पवन पासवान, रौशन कुमार, दीपक कुमार यादव एवं पिंकेश यादव सहित अन्य जदयू नेता शामिल हैं।
सभी नेताओं ने दिवंगत फुले भण्डारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

