खगड़िया

खगड़िया: रामपुर में 42वें छठ मेला की तैयारी तेज, सात दिवसीय महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

1 Mins read

गोगरी-जमालपुर में सात दिवसीय छठ मेला को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

गोगरी (खगड़िया)। नगर परिषद जमालपुर के रामपुर रोड स्थित छठ मेला परिसर में सात दिवसीय 42वें वार्षिकोत्सव छठ मेला के आयोजन को लेकर मंगलवार को मेला समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर प्रसाद यादव ने की। इसमें मेला को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समिति के दर्जनों सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान

मेला समिति के मेला मंत्री करण कमांडो ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना समिति की प्राथमिकता होगी। पूजा-पंडालों और मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर समिति की कड़ी नजर रहेगी।

CCTV कैमरों से होगी निगरानी

मेला प्रभारी नूर आलम ने बताया कि समिति के सदस्य अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन के दौरान स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। समिति का लक्ष्य सात दिवसीय छठ मेला को भव्य, सुरक्षित और यादगार बनाना है।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मेला समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश कुमार साह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बाजार प्रभारी सुभाष साह, सदानंद रजक, सांस्कृतिक मंत्री प्रकाश साह, मुखिया प्रतिनिधि शंकर यादव, वार्ड सदस्य अनिल पंडित, नीरज कुमार, श्याम रजक, अनुज कुमार, राजेश यादव, वीर प्रकाश पंडित, नरेश कुमार यादव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

 

370 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App