खगड़िया

दुर्गा पूजा में आस्था के रंग में रंगे सांसद राजेश वर्मा, तीन विधानसभा क्षेत्रों के पूजा पंडालों में पहुंचे

1 Mins read

परबत्ता से बेलदौर और खगड़िया तक किया भ्रमण, मां दुर्गा के दर्शन कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

खगड़िया | NB18 ब्यूरो

दुर्गा पूजा के अवसर पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने परबत्ता, बेलदौर और खगड़िया विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सांसद के इस दौरे में धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय लोगों से संवाद और जनसमस्याओं को सुनने पर भी जोर रहा।

परबत्ता से खगड़िया तक मंदिरों में पहुंचे सांसद

संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने परबत्ता के पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने भरतखंड ड्योढ़ी, खजरैठा, अगुवानी डुमरिया, सिराजपुर, नयागांव स्थित स्वर्ण दुर्गा मंदिर एवं शिरोमणि टोला दुर्गा मंदिर, डुमरिया खुर्द मंदिर और मड़ैया दुर्गा मंदिर में दर्शन किए। इसके अलावा गोगरी के रजिस्ट्री चौक स्थित लाल दुर्गा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के महेशखूंट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल तथा खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती स्थान, लोहापट्टी, बड़ी दुर्गा स्थान, कालीबाड़ी, दान नगर और सन्हौली स्थित दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पहुंचकर सांसद ने मां जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा समितियों ने किया स्वागत, आयोजन की सराहना

विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों ने सांसद का स्वागत एवं सम्मान किया। सांसद राजेश वर्मा ने सभी पूजा समितियों के प्रति आभार जताया और दुर्गा पूजा के आयोजन में उनकी भूमिका की सराहना की।

जनसमस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

धार्मिक स्थलों के भ्रमण के दौरान सांसद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। लोगों ने उन्हें जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने उनकी बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित स्तर पर उचित पहल कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का भरोसा दिया।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र की उन्नति, जनकल्याण और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मां दुर्गा से कामना की कि सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा खगड़िया संसदीय क्षेत्र विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़े।

395 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App