खगड़ियाप्रदेश

मोदी सरकार ने लोगों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है, लोग मंहगाई से परेशान हैं : गुड्डू पासवान

1 Mins read

बिहार प्रदेश कमिटी के अह्वान पर जिला कांग्रेस ने डीजल पेट्रोल की दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एनएसी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन मार्च में शामिल हुए। उक्त प्रदर्शन मार्च की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान एवं सदर विधायक छत्रपति यादव ने की।

इस मौके पर खगड़िया जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुडडू पासवान ने कहा कि आज  मोदी सरकार ने लोगों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। देश में मंहगाई चरम पर है। आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में बेताहास वृद्धि देखने को मिल रहा है।  जिसके कारण इस कोरोना महामारी में आम लोग बेहाल और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी में जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी लगाकर जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है।इधर उक्त मौके पर उपस्थित सदर विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि आज देश गंभीर हालात में पहुंच चुका है। लोग केन्द्र की मोदी सरकार से त्राहिमाम में हैं। आए दिन खाद्य पदार्थ एवं पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि ने आम-आवाम को परेशान कर रखा है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, सुर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ रेणु कुमारी, जिला अध्यक्ष सीमा कुमारी, नगर अध्यक्ष शमा प्रवीण, कांग्रेस नेता शैलेश यादव अधिवक्ता, देवनंदन साह सरपंच, मनोज चौधरी, अरुण कुमार सिंह, जिला सचिव कुमार राजीव रंजन, प्रमोद राय, नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी, सदर प्रखंड काय॔कारी अध्यक्ष उदय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, फुलचंद  यादव, कारे लाल, चंदन कुमार यादव, पवन यादव आदि नेता उपस्थिति थे।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App