नालंदाप्रदेश

प्रेम विवाह से नाराज भाजपा नेता ने शिक्षक को घर में पीटा, घायल अवस्था में शिक्षक अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

1 Mins read

महबूब आलम

जिला मुख्यालय के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर गांव में बीते रात एक शिक्षक के साथ मारपीट कर घायल करने की घटना में भाजपा नेता पर आरोप लगा है। घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के सहयोगियों ने शिक्षक की पत्नी एवं किरायेदार के साथ भी मारपीट की है। इस संबंध में पीड़ित के भाई के द्वारा दीपनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। जिसमें में पीड़ित के भाई सुबोध कुमार ने बताया है कि उनका भाई अमन कुमार दीपनगर के नवीनगर में किराए के मकान में रहता है। जो पेशे से शिक्षक है। विगत कुछ साल पहले उसके भाई ने प्रेम विवाह किया था।  इसी बात को लेकर पूर्व में बात-विवाद भी हुआ था। जिसके बाद शिक्षक को इसका खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई थी। घटना के संबंध में बताया गया कि बीते रात भाजपा नेता राजेश कुशवाहा,  राजीव कुमार,  देवा कुमार,  सतीश कुमार, सिकंदर कुमार एवं अन्य 15 अज्ञात व्यक्ति अचानक पीड़ित के घर में आए और पति पत्नी के साथ लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान बीच-बचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की बात कही गई है। इधर भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि दीपनगर इलाके में कई ऐसे कोचिंग संस्थान हैं जहां पर शिक्षक के द्वारा ही गुरु और शिष्य के रिश्ते को धूमिल किया जा रहा है। इसी को रोकने के लिए सभी शिक्षकों की एक बैठक बुलाई गई थी।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App