विकास कुमार ( हॉकी खगड़िया के सचिव)
बुधवार को हॉकी संघ खगड़िया के खिलाड़ियों ने कोशी कॉलेज की मैदान में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक-डे को सेलिब्रेट किया। इस बावत हॉकी खगड़िया के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर संघ के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ खुब मस्ती की। उन्होंने कहा कि 23 जून 1894 में ओलिंपिक समिति की स्थापना पेरिस में हुई थी। जिसको लेकर हॉकी बिहार के तत्वाधान में 3 दिवसीय कार्यक्रम का शुरुआत की गई है। जिसका समापन 25 जून को होगा। उन्होंने कहा कि पहले दिन के गूगल मीट पर क्विज का आयोजन किया गया है। जबकि 24 जून को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए काफी महत्पूर्ण है। वहीं इस बावत हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर ने बताया कि ओलिंपिक-डे का बहुत ही खास महत्व है। खेल और खिलाड़ियो के लिये एक ओलिंपिक ही ऐसा खेल है जो सभी खेल और खिलाड़ियो को एक मंच पर लाता है। जबकि नेशनल खिलाड़ी अंजू कुमारी ने कहा कि आगामी महीने में टोक्यो ओलिंपिक है। जिसमें भारत के सभी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों ने राज्य में बेहतर खेल संसाधन को उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है। मौके पर नेशनल खिलाड़ी नाजरीन आगा, रिमझिम कुमारी, नीतीश कुमार, अंडर 17 बर्ग के खिलाड़ी लकी कुमार, रजनीश, अजय, सहित कई मौजूद रहे।

