क्राइमनवादाप्रदेशबड़ी खबर

साधु की भेष में घर आया ठग, प्रलोभन में आई महिला तो 4 लाख रुपए का जेवर ले ठग हुआ फरार

1 Mins read

 

प्रलोभन में आकर लोग अपना नुकसान कर बैठते हैं। एक के बदले दो पाने की तमन्ना उनको बर्बाद करने को काफी होता है। कुछ ऐसा ही मामला नवादा जिले से सामने आया है। जहां एक स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी से एक ठग ने 4 लाख रुपए कीमत की जेवरात की ठगी कर लिया है। जिसके बाद वो बड़ी आसानी से भागने में सफल भी हो गया। मामला शनिवार की बताई जा रही है। इस मामले में स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि ठग उनके घर आया और उनको अपनी विश्वास में ले लिया। जिसके बाद जेवरात दोगुने करने का प्रलोभन दे वह साधु 4 लाख की उनकी जेवरात लेकर फरार हो गया।
 क्या है पूरा मामला
दरअसल पीड़ित महिला की माने तो घर में वह अकेली थी। इसी दौरान उनके घर एक साधु आय। जिसे वह 10 रुपए दी लेकिन साधु की भेष में ठग उनको उनके भूत और भविष्य की घटना बताने लगा। तभी वो उसकी बातों में आ गई। बताया जा रहा है कि इसी बात का फायदा उठाकर ठग ने उसने उनकी जेवरात ठग लिया।
जेवरात दोगुने का दिया था प्रलोभन
महिला की माने तो ठग ने उनको जेवरात निकलने को कहा था। ठग के अनुसार पीड़ित महिला की जेवरात दोगुनी करने की बात कही गई थी। महिला ने बताया कि जब उन्होंने अपने जेवरात एक कपड़े में बंधकर ठग को दिया तो उसके द्वारा उस थैले को एक बैग में रख लिया गया। कुछ देर बाद ही उनको इस जेवरात की थैली दे दी गई। जिसके बाद साधु की भेष में आए ठग ने उनको दो दिन बाद इस थैली को खोलने की बात कह जेवरात दोगुने हो जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि ठगी के बाद साधु की भेष में पहुंचा ठग बड़ी आसानी से फरार हो गया। बरहाल इस मामले में नवादा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
319 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App