खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

पत्रकारों के लिखे एक-एक शब्द समाज के लिए आइना और विश्वास है, उनकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है : डीएम

1 Mins read

पत्रकार समाज के लिए आइना हैं। उनके लिखे एक-एक शब्द समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने जिले के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल के साथ मुलाकात में कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। जिनसे लोगों को होने वाले कठिनाइयों की जानकारी सही समय पर मिलती है। डीएम ने हाल के दिनों में पत्रकारों पर हुए हमले और दर्ज मुकदमे को लेकर भी शिष्टमंडल को न्याय का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के प्रति सरकार के साथ खगड़िया प्रशासन भी सकारात्मक है। डीएम ने कहा कि पत्रकार कुछ ऐसी खबरों को भी उजागर करते हैं, जो कई लोगों को पसंद नहीं होता है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों को खुद के लिए सचेत रहने की भी जरूरत है।

वहीं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शिष्टमंडल डीएम के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार से भी मिला। जहां हाल के दिनों में कई पत्रकारों पर हुई प्राथमिकी की जानकारी उनको दी गई। एसपी ने शिष्टमंडल को मामले में सकारात्मक पहल की बात कही है। इधर डीएम और एसपी से मुलाकात के बाद श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हुए हमले और झूठे मुकदमों को लेकर दोनो अधिकारियों ने जो आश्वाशन दिया है वो काबिले तारीफ है। उम्मीद है कि जल्द ऐसे मामलों को समाप्त किया जाएगा।

319 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App