नालंदाप्रदेशबड़ी खबर

नालन्दा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, पदाधिकारी को दिए कई आवश्यक निर्देश

1 Mins read
सोनू पांडेय / नालंदा
बिहार शरीफ प्रखंड के वियावानी,कोसुक एवं सिलाव प्रखंड के बड़गांव में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि छठ महापर्व बिहार वासियों के साथ साथ देशवासियों वासियों के लिए लोक आस्था से जुड़ा हुआ महापर्व है। जिसे देश से लेकर विदेश तक रह रहे लोग अपने घर पर आकर मनाते हैं।  इस दिन भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि छठ माता उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं जो इस व्रत को स्वीकार करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों के सुख सुविधा के लिए हर संभव प्रयास सरकार के द्वारा की जा रही है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को छठ घाट की साफ सफाई बैरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय चेंजिंग रूप एवं लाइटनिंग की व्यवस्था कराने का जगह जगह पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव निर्देश दिया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता, सिटी मैनेजर परमानंद प्रसाद, बिहार शरीफ नगर जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, मुख्य प्रवक्ता धनंजय देव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, किसान नेता जगलाल चौधरी, मनोज मुखिया, मंटू कुशवाहा, रंजीत कुमार, मिंटू चौधरी, पंकज कुमार के साथ कई लोग उपस्थित रहे।
317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App