प्रदेशमोतिहारी

मोतिहारी : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की मनाई गई जयंती, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन किया अर्पित

1 Mins read
अंबालिका / मोतिहारी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह कि जयंती आज बिहार के विभिन्न जगहों पर मनाया गया। मोतिहारी में भी भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में डॉ श्री बाबु की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुन्दरदेव शर्मा ने की। मौके पर उनको सैकड़ों लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे वरीय चिक्तिस्क डॉ बी.एन शाही ने कहा कि लोगो को श्री बाबू के जीवन शैली से सिख लेने कि जरूरत है। डॉ शाही ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू ने मुख्यमंत्री रहते बिहार में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने बिहार को एक नई ऊंचाई दी जो आज भी अतुलनीय है। कहा कि उनका यह सपना था कि बिहार अन्य राज्यों से हर क्षेत्र में आगे रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सुन्दरदेव शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण बाबु का पुरुषार्थ अद्वितीय था और आज के लोगो को उनके जीवन से प्रेरणा लेने कि जरूरत है।
317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App