खगड़ियाप्रदेश

समाज के राक्षसों ने अशोक सहनी को हमसे छिन लिया, लेकिन उनका सौम्य विचार आज भी जिंदा : मनोहर यादव

1 Mins read

पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव मतस्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी के श्रद्धांजली सभा में शनिवार को पहुंचे।  शहर के योगिराज डॉ रामनाथ अघोरी पार्क रामबहादुर आजाद चौक बलुआही में आयोजित इस श्रद्धांजली कार्यक्रम में मनोहर यादव ने अशोक सहनी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वे आज हमारे बीच अवश्य नहीं हैं. लेकिन उनका विचार आज भी हमारे बीच जिंदा है। उन्होंने कहा कि समाज के राक्षसों ने उनको हम से छिना है। लेकिन अशोक सहनी के विचार को कोई मार नहीं सकता है। कार्यक्रम को कई प्रबुद्ध लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर सहनी एवं मंच का संचालन कुंजबिहारी पासवान ने की।

कार्यक्रम में बैठे प्रबुद्धजन

कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्षता कर रहे धर्मीवर सहनी ने कहा कि उनके जैसा विनम्र व्यक्ति को इस तरह जाना समाजिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेय है। उन्होंने जिले के सहनी समाज के साथ प्रबुद्ध लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से अशोक सहनी की हत्या हुई है उसके लिए हत्यारों को सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस व न्यायालय उनको सजा देगा ही साथ ही आपलोगों को भी उसके पूरे परिवार को बहिष्कार कर देने की जरुरत है।

इधर कार्यक्रम में ही मौजूद युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज व युवा ऐसे अपराधी को कभी सम्मान न दें जो किसी की निर्मम हत्या करते हों। कार्यक्रम को खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव एवं जेडीयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने भी सबोधित किया। मौके पर नगर पार्षद बबीता देवी,  शिवराज यादव, रणवीर कुमार, परबत्ता सहयोग समिति के मंत्री प्रभुदयाल सहनी, जदयू युवा जिला अध्यक्ष विक्रम कुमार, मानसी मतस्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री नरेश सहनी, गोगरी मतस्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सुबोध सहनी, पूर्व नगर पार्षद रविशचंद्र बंटा, वीआईपी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीना भारती, बछौता के पूर्व मुखिया सुनील कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र यादव, मनोहर सहनी, प्राणेश निषाद, राजद नेता सुजय कुमार यादव, वीआईपी छात्र जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, रविन्द्र सिंह, पार्वती देवी, रामसेवक मंडल, राजेश सहनी, विश्वजीत सहनी, मलिक सहनी,कृष्णदेव सहनी, प्रभु सहनी सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App