अपना बिहार

बिहार में कोविड मृतकों की संख्या पर हाईकोर्ट असंतुष्ट, कहा आंकड़े अभी भी संदेहास्पद

1 Mins read

हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान साफ किया कि अगर कोर्ट का आदेश नहीं होता तो शायद राज्य इन लोगों की, जिनकी मौत कोरोना से हुई है, सरकारी आंकड़ों में नाम तक नहीं होता. शायद सरकार उनकी सुध तक नहीं लेती.

बिहार में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों पर पटना हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से कहा है कि वह सरकारी आंकड़ों से संतुष्ट नहीं है. कोर्ट इस मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान साफ किया कि अगर कोर्ट का आदेश नहीं होता तो शायद राज्य इन लोगों की, जिनकी मौत कोरोना से हुई है, सरकारी आंकड़ों में नाम तक नहीं होता. शायद सरकार उनकी सुध तक नहीं लेती.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभी भी ये आंकड़े सटीक और सच नहीं दिखते हैं, बल्कि संदेहास्पद दिखते हैं. हालांकि सरकार की तरफ से महाधिवक्ता ने माना कि गलती हुई और इसके लिए दोषी अधिकारियों को बक्शा नहीं जायेगा. कोर्ट का कहना था कि अगर कोर्ट से निर्देश नहीं होता तो ऐसी चूक कभी उजागर नहीं होती. इस मामले की सुनवाई शनिवार यानि आज भी होगी.

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App