बड़ी खबरभारतराजनीति

क्लब हाउस चैट : भाजपा विधायक ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, कहा दिग्विजय की गतिविधियों की जांच एएनआई करे

1 Mins read

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हाल ही में ट्विटर स्पेस के दौरान कश्मीर से धारा 370 हटने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि इस फैसले से लोग खुश नहीं हैं। वहीं बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बयान का विरोध किया है। इस पूरे मामले पर अब मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है और उनसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच NIA से कराने की मांग की है।

अपने ट्विटर पर वीडी शर्मा ने गृह मंत्री शाह को लिखे पत्र को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी हमेशा देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं। आज माननीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की NIA द्वारा जांच कराने की मांग की है।’

वीडी शर्मा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि, ‘क्लब हाउस चैट सामने आई है। जिसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने का विरोध कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि धारा 370 हटना दुखद है। वो पाकिस्तान के पत्रकार के साथ बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा वो पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने कहा है कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ जाएगी तो वो 370 को हटाने के फैसले पर फिर से सोचेगी। दिग्विजय सिंह के बयानों, ट्रैक रिकॉर्ड बताते हैं कि उनकी भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता हो सकती है। दिग्विजय सिंह जैसे लोगों के दुस्साहस का पानी अब सिर के ऊपर से जा चुका है। भारत के विरोध में काम करने वाले ऐसे व्यक्ति की NIA सहित अन्य एजेंसियों से कराई जानी चाहिए।’

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा है कि कुछ ‘अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता।’

वहीं बीजेपी इस पूरे मामले पर हमलावर है और कांग्रेस पार्टी से जवाब मांग रही है। बता दें, साल 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया था।

319 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App