अपना बिहारस्वास्थ्य

प्रदेश के कई जिलों में लगभग खत्म हुआ कोरोना, देखें अपने जिले का हाल, आज से शाम 7 बजे तक खुलेगी दुकानें

1 Mins read

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य राज्यों समेत बिहार की भी स्थिति बदतर हो गई थी. कोरोना से मरने वालों की संख्या डरा रही थी. संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था. तकरीबन एक महीने तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार काबू में आ गई. लॉकडाउन में कोरोना मरीजों का ग्राफ बड़ी तेजी से गिरा, ऐसे में 8 जून से कुछ छूट के साथ राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

पिछले 24 घंटे में 268 मरीज

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों को देखें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 268 नए मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2810 रह गई है. राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां कोरोना लगभग खत्म हो चुका है, वहां बीते कई दिनों से 10 से भी कम मरीज मिल रहे हैं.
आंकड़ों को देखें तो अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में कोरोना के 10 से कम एक्टिव मरीज हैं.

अब शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

बता दें कि कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए ही बिहार सरकार ने अनलॉक के फैसले को जारी रखा है. 23 जून से 06 जुलाई तक अनलॉक लागू किया है. इस दौरान ये नियम कानून लागू रहेंगे

– सभी दुकानें शाम सात बजे तक खुलेंगी.
– नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.
– सभी कार्यालय 100 फीसद हाजिरी के साथ खोले जाएंगे.
– पार्क और उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे
– ऑनलाइन पढ़ने-पढ़ाने का काम जारी रहेगा.
– दिन भर गाड़ियों के आवागमन पर पाबंदी नहीं रहेगी.
– कहीं भी आने जाने के लिए पास की जरूरत नहीं पड़ेगी.

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App