क्राइमनालंदाप्रदेश

पत्नी ने दूसरे घर में शिफ्ट होने की जताई इच्छा, बढ़ा विवाद तो पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गंभीर रुप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

1 Mins read

महमूद आलम

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट होने की इच्छा एक महिला पर भारी पड़ा है। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति से दूसरे घर में शिफ्ट होने की इच्छा जाहीर की। जो विवाद का रुप ले बैठा और पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल जिले के रहुई प्रखंड के भागनबिगहा ओपी अंतर्गत मोड़ा तालाब नामक क्षेत्र में एक महिला गुलनाज खातुन अपने पति मो. कादिर से दूसरे घर में जाने की जिद कर बैठी। दोनो के बीज इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो उठा। विवाद के बीच ही पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति के दो घर हैं, जिसमें उस महिला ने जाने की इच्छा जाहीर की थी। घटना के संबध में जो जानकारी मिल रही है उसमें कहा जा रहा है कि उक्त महिला के घायल होने के बाद आस-पड़ोस व परिवार जनों की मदद से महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो फिलवत वहां अभी इलाजरत है। इधर मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस आरोपी पति मो. कादीर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App