खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

खगड़िया में आग ने मचाया तांडव : तीन घटना में 40 से अधिक घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

1 Mins read
खगड़िया जिले में रविवार को अलग अलग जगहों पर आग के तांडव से 40 से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गई है। जबकि इस घटना में पालतू जानवर के मौत की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के गंगौर थाना क्षेत्र के बरैय पंचायत के कौनिया गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हुए हैं। जबकि एक बकरी की भी झुलसने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में लगी आग ने धीरे धीरे आस पास के एक दर्जन घरों को भी अपनी लपेटे में ले लिया। इस घटना में लोगों के कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी जल गए हैं।
वहीं सदर प्रखंड के ही मुसहरी गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगभग एक दर्जन घर जलकर खाक हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवा के कारण आग एक घर से दूसरे घर में पकड़ लिया। जिसने इन घरों को पूरी तरह जला दिया। वहीं गोगरी प्रखंड के दौरागाछी में आग लगने से एक दर्जन से घर जलकर नष्ट हो गया है। प्रशासन पीड़ितों की।पहचान कर उन्हे आर्थिक मदद के लिए कार्य कर रहा है।
317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App