खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

खगड़िया में अपराधी की ठायं ठायं : खुलेआम हो रही है हर्ष फायरिंग, पुलिस पर अपराधी हुए हावी

1 Mins read

 

खगड़िया में पुलिस को अपराधी मुंह चिढ़ा रहे हैं। तभी तो आए दिन यहां सोशल मीडिया पर हथियारों की बोली लगाई जा रही है। ये बोली खुद को एक दूसरे से ज्यादा बाहुबली दिखाने की है। बीते 25 अप्रैल को जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के भोजुआ गांव में भी एक शादी समारोह में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां सत्यनारायण झा के पुत्र प्रणेशचंद्र झा उर्फ लाल बाबू की बेटी की शादी में जमकर गोलियां चलाई गई। इस शादी समारोह में जो सख्स गोलियां चलाता नजर आ रहा है उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसका पहले से आपराधिक इतिहास भी है।

 

अब इस फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल भी है। लोग खगड़िया पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान भी लगा रहे हैं। हालांकि गोगरी पुलिस की माने तो वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App