खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

खगड़िया को जलाने के प्रयास को प्रशासन ने विफल कर दिया, मां का विसर्जन कायदे से हुआ तो हंगामा कैसा?

1 Mins read
खगड़िया में दुर्गा पूजा विसर्जन में जिला प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विसर्जन के नाम पर आपसी मतभेद फैलाने के मकसद को प्रशासन ने पूरी तरह विफल कर दिया है। दरअसल जिले के बड़ी दुर्गा सन्हौली के विसर्जन को लेकर कई तरह की अफवाह के बाद जिले का माहौल तनावपूर्ण हुआ था। इस बात को लेकर कई असामाजिक तत्व के द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। अब कई समाजसेवी द्वारा एक वीडियो जारी कर यह बताया है कि सन्हौली बड़ी दुर्गा के प्रतिमा को स सम्मान गंडक नदी में विसर्जित कराया गया है। यह वीडियो वैसे लोगों के गाल पर कड़ा तमाचा है जिनके द्वारा जिले के माहौल को बिगाड़ने की के कोशिश की गई थी।
अफबाह क्यों फैलाया गया ?
इस बावत जानकर बताते हैं कि कुछ लोग अपनी सस्ती राजनीति के कारण शहर का माहौल बिगड़ना चाहते थे। बताया जा रहा ही कि इस कांड में कई नामी लोग शामिल थे। जिनके द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा से छेड़ छाड़ की बात कह आम लोगों को भड़काया जा रहा था। हालांकि खगड़िया प्रशासन द्वारा ऐसे बातों को विफल कर दिया गया है।
वीडियो में मां दुर्गा को स सम्मान किया गया विसर्जित
गौरतलब है कि सामाजिक संगठन के द्वारा जो वीडियो वायरल किया गया है उसमे देखा जा सकता है कि मां दुर्गा को गंडक नदी में विसर्जित किया गया है। इस वीडियो में कहीं भी मां की प्रतिमा के साथ छेड़ छाड़ का कोई निशान नहीं दिख रहा है। हालांकि एनबी 18 ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। बावजूद इसके कि खगड़िया प्रशासन ने एक बड़ी घटना को टालने में सफलता पाई है।
316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App