क्राइमनालंदाप्रदेशबड़ी खबर

नालंदा : दहेज में नहीं मिला बाइक तो विवाहिता की हो गई हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए ससुराल वालों ने कर दिया दाह संस्कार

1 Mins read
सोनू पांडे /  नालंदा
नालंदा जिले से दहेज लोभियों के द्वारा एक विवाहिता की हत्या की खबर है। बताया जा रहा है कि दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण उक्त हत्या की गई है। हालांकि मामले में नालंदा पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मृतिका के ससुराल वालो ने आनन फानन में शव का दाह संस्कार भी कर दिया है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र करियन्ना गांव की है। मृतका रामेश्वर मांझी की 19 वर्षीया पत्नी रितम कुमारी है।
परिजनों को मिला सिर्फ राख
घटना की सूचना पर जब मृतिका के परिजन पहुंचे तो उनको विवाहिता के शव का राख मिला। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने परबिस घटना को अंजाम दिया है।
पिता को बेटी के ससुराल ग्रामीणों ने दी सूचना
चंडी के उत्तरा गांव निवासी मृतका के पिता केदार मांझी ने इस मामले अपने दामाद सहित बेटी के ससुराल पक्षों के पांच लोगों को आरोपित कर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि इसी साल जून में उन्होंने बेटी की शादी धूमधाम से की थी। शादी के बाद दामाद पल्सर बाइक की मांग कर रहा था। उन लोगों ने उसे पल्सर बाइक के बदले स्पलेंडर बाइक दी थी। इस कारण उनका दामाद और उसका परिवार उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। सुबह में ग्रामीणों ने फोन कॉल कर उन्हें बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराली परिवार शव को जलाने गया है। जब परिजन सूचना पाकर बेटी के ससुराल सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। मामले में सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने पांच लोगों को हत्या के आरोप में नामजद आरोपी का बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App