खगड़ियाप्रदेश

खगड़िया में डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव एवं रोकथाम के लिए जीविका दीदियों ने ली शपथ, स्वच्छता का भी दिया संदेश

1 Mins read

डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव एवं रोकथाम के लिए जीविका के सभी ग्राम संगठनों में जीविका दीदियों ने शपथ ली। साथ ही जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अपने -अपने घर के आस -पास की सफाई एवं स्वछता को लेकर दीदियों ने शपथ लिया। इस दौरान जीविका के सभी ग्राम संगठन स्तर पर जीविका की दीदियाँ उद्यमिता की ओर अग्रसर हो इसकी जानकारी उनको दी गयी।

मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक विनय कुमार द्वारा बताया गया कि जीविका की दीदियां हर तरह के सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज को जागरूक बनाती हैं। डेंगू जैसे बीमारी जो आस पास गन्दगी रहने एवं पानी जमा रहने से मछरों द्वारा फैलती है। उन्होंने कहा कि इसके रोकथाम के लिए घरों एवं आस -पास सफाई बेहद जरुरी है। परियोजना प्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि खगड़िया की जीविका दीदियां अब आत्मनिर्भर हो गयी हैं। अब समय है कि उनको उद्यमिता की ओर बढ़ाने जय। जिससे उनका आत्मबल बढ़ने के साथ ही उनकी आय के साधन भी बढे।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App