खगड़ियाप्रदेश

किसके सिर सजेगा संघ का ताज? आज वोट देंगे खगड़िया के अधिवक्ता

1 Mins read
विधिज्ञ संघ चुनाव में अध्यक्ष-महासचिव समेत कई पदों पर मुकाबला; सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान, स्कूटनी के बाद होगी मतगणना, देर रात तक परिणाम की उम्मीद

खगड़िया। जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया के चुनाव वर्ष 2026-28 के लिए आज मतदान होगा। संघ के विभिन्न पदों पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अधिवक्ता अपने मताधिकार से करेंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतपत्रों की स्कूटनी की जाएगी और फिर मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

चुनाव को लेकर जिला विधिज्ञ संघ परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह है। अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। पिछले कई दिनों से उम्मीदवार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रहे हैं। अब फैसला मतपेटी में बंद होगा।

अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार

अध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता चन्द्रदेव प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह और भीम प्रसाद यादव चुनाव मैदान में हैं। वर्तमान में जिला विधिज्ञ संघ खगड़िया के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता चन्द्रदेव प्रसाद यादव हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव पर विशेष नजर रहेगी।

महासचिव पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

महासचिव पद के लिए अजीत कुमार सिन्हा, वर्तमान महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, महेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद यादव और सीमा मैदान में हैं। वर्तमान में संघ के महासचिव वरीय अधिवक्ता नागेश्वर प्रसाद गुप्ता हैं। इस पद पर पांच उम्मीदवारों के होने से मुकाबला रोचक हो गया है।

संयुक्त सचिव के दो पदों पर चार उम्मीदवार

संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए अजीत कुमार महतो, अभुज कुमार, मनोज कुमार और मनोज कुमार देव उम्मीदवार हैं।

वहीं सहायक सचिव के दो पदों के लिए चन्द्रजीत कुमार, परमानंद प्रसाद और संजीव कुमार सिंह के बीच मुकाबला है।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर दस उम्मीदवार

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अरुण मालाकार, कैलाश नारायण, दिनेशचन्द्र झा-II, प्राणेश कुमार, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार सिंह, योगेश ठाकुर, राम अवधेश चौधरी, सुबोध कुमार सिन्हा और संजीव कुमार चुनाव मैदान में हैं।

कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के चार पद

कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के चार पदों के लिए नवल किशोर ठाकुर, बालेश्वर प्रसाद यादव, मो. आलमगीर, मोहन चौधरी, वासुदेव प्रसाद सिन्हा, शोभाकांत सुमन, सुधीर कुमार चौधरी और हीरा प्रसाद यादव उम्मीदवार हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अनिल कुमार यादव और प्रदीप कुमार आमने-सामने हैं।

शाम 4 बजे के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर

मतदान शाम 4 बजे समाप्त होने के बाद मतपत्रों की स्कूटनी की जाएगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के साथ ही अलग-अलग पदों पर विजयी उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होती जाएगी। चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है।

जिला विधिज्ञ संघ का यह चुनाव अगले दो वर्षों के लिए संघ का नेतृत्व तय करेगा। अधिवक्ताओं के लिए यह चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन का अवसर नहीं, बल्कि संघ की एकजुटता, गरिमा और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अवसर भी है।

चुनाव में जीत किसी एक उम्मीदवार की होगी, लेकिन मजबूत और सक्रिय विधिज्ञ संघ का लाभ पूरे अधिवक्ता समाज को मिलेगा। इसी भावना के साथ आज अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App