खगड़ियाप्रदेश

बलुआही ठाकुरबाड़ी में दंगल का रोमांच, तीसरे दिन 80 से अधिक मुकाबले

1 Mins read

खगड़िया। बलुआही ठाकुरबाड़ी में आयोजित पांच दिवसीय झुलन महोत्सव के तहत चल रही चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। बलुआही कुश्ती (दंगल) कमिटी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के अलावा नेपाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच 80 से अधिक मुकाबले हुए।

पूर्व वार्ड पार्षद सह बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती कमिटी के सदस्य रणवीर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर, बनारस, गाजीपुर, झांसी, अयोध्या सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। खगड़िया के रोहियार, बलौर, उसरी, तेहाय, रसौंक, पौरा और बलुआही सहित विभिन्न इलाकों के पहलवानों ने भी अखाड़े में अपना दम दिखाया।

इन मुकाबलों में पहलवानों ने मारी बाजी

राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने बताया कि तीसरे दिन कई मुकाबले खास आकर्षण का केंद्र रहे। खगड़िया रोहियार के दीपक पहलवान ने राजस्थान के बक्कर पहलवान और मध्य प्रदेश के सतीश पहलवान को पराजित किया। खगड़िया रसौंक के जावेद अली ने मध्य प्रदेश के बाबानायक को हराया। वहीं खगड़िया उसरी के कारे पहलवान ने दिल्ली के साधु पहलवान को पराजित किया।

अलौली के रामउदगार पहलवान ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र पहलवान को हराया। गाजीपुर के अंकित पहलवान ने मध्य प्रदेश के बक्कर पहलवान तथा उत्तर प्रदेश के साधु पहलवान को पराजित किया। राजस्थान के जल्लाद पहलवान ने उत्तर प्रदेश के मजीद पहलवान को हराया। खगड़िया बलौर के विक्की पहलवान ने बनारस के गामा पहलवान को शिकस्त दी। गाजीपुर के अजीत पहलवान ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र पहलवान तथा गाजीपुर के श्यामसुंदर ने राजस्थान के सुनील पहलवान को पराजित किया।

महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम

महिला वर्ग के मुकाबलों में पटना की पायल कुमारी ने भागलपुर की नंदनी कुमारी को पराजित किया। झारखंड की प्रियंका कुमारी ने गोरखपुर की साध्वी कुमारी को हराया। भागलपुर की चांदनी ने पटना की गौरी कुमारी को पराजित किया, जबकि उत्तर प्रदेश की अंजू कुमारी ने कानपुर की रितु कुमारी को शिकस्त दी।

विजेता और उपविजेता पहलवानों को मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव एवं बलुआही निवासी अजीत यादव उर्फ घुरन ने प्रदान किया।

सहयोगियों को किया गया सम्मानित

दंगल के आयोजन में विशेष सहयोग के लिए एसबी मेमोरियल स्कूल के संचालक प्रभाकर झा, गोपाल ज्वेलर्स के प्रोपराइटर गौरव कुमार, रमेश कुमार और सेवानिवृत्त सेना के जवान स्वपनिल को कुश्ती कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पदचिह्न देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित कराने में बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव संजय कुमार उर्फ वेदो यादव, कोषाध्यक्ष ई. नंदन यादव, कुश्ती कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव सहित सदस्य मनोज चौधरी, रोहित कुमार, प्रमोद साह, सकलदीप यादव, छेदी यादव और नवीन यादव समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

281 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App