पटना

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रभावी बनाने पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, 38 जिलों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने लिया भाग

1 Mins read

पटना। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा सह क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का आयोजन पटना स्थित होटल पाटलिपुत्र निर्वाणा में किया गया। कार्यशाला में बिहार के सभी 38 जिलों से शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में खगड़िया जिले की ओर से जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक मो. शमशै आलम शम्स, जिला तकनीकी टीम के सदस्य सह मास्टर ट्रेनर शशि शेखर एवं सुमित कुमार शामिल हुए। इस दौरान मेंटरिंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

वर्तमान में जिले के कई विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत बच्चों को विज्ञान एवं गणित के पाठ प्रोजेक्ट तैयार कर सीखने का अवसर दिया जा रहा है। पीबीएल शिक्षा विभाग का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत गणित एवं विज्ञान से संबंधित पाठों पर आधारित पांच दिवसीय गतिविधि कराई जाती है। विद्यार्थी प्रोजेक्ट तैयार करते हैं और शिक्षक पूरी गतिविधि को दीक्षा एप पर अपलोड कर प्रोजेक्ट को पूर्ण करते हैं।

कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान के शिक्षक पदस्थापित नहीं हैं, वहां अन्य शिक्षकों को नामित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत विद्यालयों की पीबीएल कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला के दौरान पीबीएल मेला आयोजित किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। यह मेला विद्यालय स्तर से लेकर संकुल, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट एवं उनकी सीखने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा।

बताया गया कि मास्टर ट्रेनर शशि शेखर इससे पूर्व भी मेंटर के रूप में खगड़िया जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

261 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App