क्राइमगयाप्रदेश

गया में वृद्ध की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर खंती से हमला कर की हत्या, घटना के बाद शरीर के अंग भी काटे

1 Mins read

जिले के परैया थाना क्षेत्र के बेगोमेन गांव के एक महादलित टोले में गुरुवार की देर शाम नशे में धुत युवक राजू मांझी ने गांव के ही एक 60 वर्षीय वृद्ध चनेश्वर मांझी की घर से बुलाकर हत्या कर दी. युवक ने वृद्ध पर खंती से हमला कर घटना को अंजाम दिया. मौत के बाद दाहिने हाथ को काटकर अलग कर दिया.

बताया जाता है कि युवक ने ही वृद्ध को बुलाया था और घर में ले जाकर शराब पी थी. शराब पीने के बाद चनेश्वर मांझी की हत्या कर दी. इधर, हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने नशे में धुत राजू मांझी को पकड़ लिया.

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया एएनएमएमसीएच

युवक को पकड़ने के बाद आक्रोशत लोगों ने जमकर धुनाई कर अधमरा कर दिया. पिटाई करने के बाद उसे परैया थाना की पुलिस को लोगों ने सौंप दिया. पुलिस ने आरोपित राजू मांझी को इलाज के लिए गया के जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेजा है.

बता दें कि परैया थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले ही कसठा गांव में एक व्यवसायी के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इस हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं सकी थी कि दूसरी घटना हो गई. परैया थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या का क्या कारण है. परिजनों व आरोपित से पूछताछ की जा रही है.

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App